Discovery Walk - Parks of Flat Bush (Bilingual Hindi/English)
Description
द्विभाषी निर्देशित प्रकृति भ्रमण (अंग्रेज़ी / हिंदी) / Bilingual Guided Walk (English/Hindi)
Meeting Point: Playground at 43R Hughs Way, Flat Bush
मिलने का स्थान: 43R ह्यूज़ वे, फ्लैट बुश के खेल के मैदान पर
Date: Tue 6th Oct 2026, 10:00 - 12 pm
तारीख: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
Bookings necessary
बुकिंग आवश्यक है
Come and enjoy a guided nature walk with Auckland Council and Ōtara Waterways and Lake Trust.
ऑकलैंड काउंसिल और ओटारा वाटरवेज़ एंड लेक ट्रस्ट के साथ एक निर्देशित प्रकृति भ्रमण का आनंद लेने आइए।
This is a fun activity for families and anyone who enjoys being outdoors. The walk will be delivered in both English and Hindi.
यह परिवारों और प्रकृति का आनंद लेने वाले सभी लोगों के लिए एक मज़ेदार गतिविधि है।.
यह भ्रमण अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।
We will walk together along the waterway reserves, learn about local plants and animals, and discover how we can help care for our environment. Along the way, we will look for eels in the stream, spot pest plants, and learn simple ways to protect nature.
हम जलमार्गों के किनारे स्थित प्राकृतिक क्षेत्रों में साथ-साथ चलेंगे, स्थानीय पौधों और जीवों के बारे में जानेंगे, और यह सीखेंगे कि हम अपने पर्यावरण की देखभाल कैसे कर सकते हैं।. रास्ते में हम धारा में ईल (बाम मछली) खोजेंगे, हानिकारक पौधों की पहचान करेंगे और प्रकृति की रक्षा करने के सरल तरीके सीखेंगे।
Our walk starts at Donegal Glen Reserve and follows the stream to Murphys Bush, one of Auckland's most beautiful native forests. Here we will take in the sights and sounds of the bush before returning to the start.
हमारी यात्रा डोनेगल ग्लेन रिज़र्व से शुरू होगी और धारा के किनारे चलते हुए मर्फीज़ बुश तक पहुँचेगी, जो ऑकलैंड के सबसे सुंदर देशी वनों में से एक है।. वहाँ हम जंगल के प्राकृतिक दृश्य और ध्वनियों का आनंद लेंगे, फिर वापस प्रारंभिक स्थान पर लौटेंगे।
This walk is a great chance to spend time in nature, meet new people, and explore some of the natural treasures in our community.
यह प्रकृति भ्रमण प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने, नए लोगों से मिलने और अपने समुदाय के कुछ अनमोल प्राकृतिक खज़ानों को जानने का एक शानदार अवसर है।
All weather activity / सभी मौसमों में आयोजित होने वाली गतिविधि
Suitable for families with children aged 8 years and over / 8 वर्ष और उससे अधिक आयु के बच्चों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त
Please wear comfortable walking shoes and bring a water bottle and rain jacket if needed / कृपया आरामदायक चलने वाले जूते पहनें, पानी की बोतल साथ लाएँ, और आवश्यकता होने पर वर्षा जैकेट भी लाएँ।
Route: Under 2km from Donegal Glen Reserve to Murphys Bush and return.
मार्ग: डोनेगल ग्लेन रिज़र्व से मर्फीज़ बुश तक और वापस, कुल दूरी 2 किमी से कम।
Tickets for good, not greed Humanitix dedicates 100% of profits from booking fees to charity











